फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों का आक्रोश देख बैकफुट पर आए अफसर

Thu, 01 Sep 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
अवैध निर्माण गिरवाने का व्यापारियों को अल्टीमेटम देते सिटी मजिस्ट्रेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीते मई माह में शहर के छोटा चौराहा से अताउल्ला नाला तक अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का कार्य तत्कालीन डीएम सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर नगर पालिका ने करवाया था। इसमें रोड के बीच से दोनों ओर 9-9 मीटर तक चौड़ीकरण का कार्य किया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद यहां पर रोड व नाली का निर्माण यूडीए की ओर से किया गया। रोड निर्माण के बाद यहां के भवन स्वामियों व व्यापारियों ने अपने टूटे मकानों-दुकानों का पुनर्निर्माण करवाना शुरू किया। इसमें कुछ लोगों ने मकानों के छज्जे तय सीमा से आगे बढ़कर बनवा लिए थे जिसके लिए पालिका की ओर से अल्टीमेटम जारी कर अपने अवैध निर्माण को खुद ही गिरवाने के आदेश दिए थे।

लोगों के निर्माण को न गिरवाने पर बुधवार को नगर पालिका ईओ उमेश कुमार मिश्रा दल-बल के साथ यहां पहुंचे और जेसीबी चालक को आगे बढ़कर बने छज्जे को गिराने का निर्देश दिया। इस पर स्थानीय दुकानदार एकजुट होेकर वहां पहुंच गए और इस कार्रवाई का विरोध करने लगे। दुकानदारों का विरोध देख ईओ ने इसकी जानकारी प्रशासनिक अफसरों को दी।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार, एसडीएम सदर वीके श्रीवास्तव व यूडीए के एई राजेश्वर सिंह मौके पर पहुंचे। पहले तो अफसरों ने अवैध निर्माण को गिराने को लेकर सख्ती दिखाई लेकिन जैसे ही व्यापारियों ने फिर से इसका विरोध करना शुरू किया तो सभी अफसरों ने आपस में वार्ता की और व्यापारियों व स्थानीय लोगों को तीन दिन का समय देते हुए कहा कि वह लोग तय सीमा से आगे बढ़कर बने अपने निर्माण को खुद गिरवा लेें। इसके बाद सभी वहां से निकल गए।


गिरवाए जाएंगे अवैध निर्माण
छोटा चौराहा के सभी व्यापारियों को अपने निर्माण खुद ही गिरवाने के निर्देश दे दिए गए थे। इसके अलावा मुनादी भी करवाई थी। इसके बाद ही वह अवैध निर्माण को गिरवाने गए थे। बताया कि लोगों को तीन दिन का समय दिया गया है। अगर वह लोग इस समयसीमा में भी अपने निर्माण नहीं गिरवाते हैं तो पुलिस की मदद लेकर सभी निर्माणों को गिरवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

                 उमेश कुमार मिश्रा,
            ईओ, नगर पालिका-उन्नाव।
---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें