फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल बंद हो तो आवाजाही व व्यापार भी बंद हो

Wed, 02 Dec 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
जो लोग पाकिस्तान के साथ क्रिकेट सीरीज का विरोध करते हैं, उन्हें पहले वहां आना-जाना और व्यापार बंद करवाना चाहिए। क्रिकेट या किसी भी खेल के साथ राजनीति नहीं की जानी चाहिए। आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने यह बात कही।  उन्होनेे जीएसटी और असहिष्णुता के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा।
विज्ञापन



मंगलवार को आईपीएल के चेयरमैन जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव के आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। पाकिस्तान के साथ बिगड़ते खेल रिश्तों पर उन्होने कहा खेलों से पड़ोसी मुल्कों से रिश्ते मजबूत होते हैं।

राज्यसभा सांसद व कांग्रेसी नेता ने कहा असहिष्णुता के मुद्दे पर सबसे ज्यादा बयानबाजी भाजपा नेता ही कर रहे हैं। उन्होेने कहा प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर भड़काऊ बयान देेने वाले भाजपा नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए।
विज्ञापन



कहा जीएसटी बिल तो कांग्रेस ही लाई थी। जब कांग्रेस सरकार केंद्र में थी तब भाजपा ने विधेयक लटका रखा था। बिल में कांग्रेस ने तीन संशोधनों की मांग की है। यदि सरकार मान लेती है तो हमे जीएसपी बिल को पास करने पर कोई आपत्ति नहीं  है।


प्रेस वार्ता के दौरान  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महामंत्री पीके मिश्र, राजकुमार यज्ञसैनी और मंजुलता अवस्थी आदि
उपस्थित रहे।


इससे पूर्व राज्यसभा सांसद का कानपुर से लखनऊ जाते समय बाईपास पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने स्वागत किया। क्रिकेट खिलाड़ियों ने उनसे होनहार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए नयी योजनाएं लाने की मांग की। उन्होने इस पर बीसीसीआई  के पदाधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया ।


ट्रांसगंगा सिटी में स्टेडियम फिजूलखर्ची- उन्नाव। आईपीएल चेयरमैन ने सपा सरकार के ट्रांसगंगा हाइटेक सिटी योजना के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम बनाने के प्रस्ताव को फिजूलखर्ची करार दिया।

 
उन्होने कहा उन्हे इस प्रस्ताव की कोई जानकारी नहीं है। फिर भी यदि प्रदेश सरकार ऐसा कर रही है तो यह जनता के पैसे की बर्बादी के सिवाय कुछ नही है। कहा जब  पड़ोसी जिले में इंटरनेशनल ग्राउंड उपलब्ध है तो फिर इस पर पैसा खर्च करने की क्या जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें