गंजमुरादाबाद क्षेत्र के एक गांव में सोमवार देर रात खेत की जुताई करते समय रोटावेटर की चपेट में आकर ट्रैक्टर मालिक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के ब्योलीइस्लामाबाद गांव निवासी हरिओम (25) ट्रैक्टर किराए पर देकर खेत जोतने का काम करता था। ट्रैक्टर चलाने के लिए उसने रोशनाबाद निवासी पिंकू को चालक रखा था। सोमवार रात लगभग नौ बजे हरिओम चालक के साथ गांव के बाहर सुखलाल का खेत जोतने गया था। इसदौरान हरिओम ने खेत की मेड़ से ट्रैक्टर पर चढ़ने की कोशिश लेकिन पैर फिसलने से वह रोटावेटर की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। एसओ रमेश चंद्र साहनी ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।