हसनगंज। खेत गई वृद्धा का शव पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने शव देख परिजनों को बताया। घटनास्थल पर पहुंचे बेटे ने मां को मानसिक बीमार बताया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र नेवलगंज गांव निवासी अनीता (70) का शव देर शाम गांव से 500 मीटर दूर रामसिंह के खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ से साड़ी के फंदे से लटकता मिला। शव लटकते देख ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की जांच में बेटे बेचेलाल ने मां को मानसिक बीमार बताया। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।