फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटा, पिता की मौत, बेटा बाल-बाल बचा

Sun, 20 Nov 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
बृजमनगंज क्षेत्र के गड्ढे में पलटा वाहन।
विज्ञापन

विज्ञापन
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मियागंज-भैसारा मार्ग पर अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे खंती में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कोतवाली क्षेत्र के गांव उड़ानपुर के मजरा इब्राहिमाबाद निवासी कमलेश (45) पुत्र शिवबरन शुक्रवार रात गांव के ही साहबलाल का ट्रैक्टर लेकर अलीगंज स्थित ससुराल पैरा लेने जा रहे थे। कमलेश ट्रैक्टर चला रहा था, जबकि उसका बेटा गोविंद बैठा था। मियागंज-भैसौरा मार्ग पर निहालपुर के निकट ट्रैक्टर की गति तेज होने से वह अनियंत्रित हो गया और खंती में जा गिरा।
विज्ञापन


इसमें कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। गोविंद बाल-बाल बच गया। मृतक तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। दूसरे नंबर का भाई राजेंद्र निशक्त, जबकि दिनेश दिमागी रूप से कमजोर है। कमलेश खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। उसके चार बेटे व तीन बेटियां हैं। कोतवाली प्रभारी हनुमान प्रसाद पांडेय ने बताया हादसे की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के बौनामऊ के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें वृद्धा गंभीर रूप घायल हो गई।  उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बुद्धीखेड़ा निवासी गंगादेई (65) अपने नाती विकास पुत्र सुशील के साथ बाइक से मायके टेनईपुरवा निवासी रामआसरे के यहां जा रही थी।
विज्ञापन


बौनामऊ के निकट उन्नाव से हरदोई जा रहे ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे वृद्धा उछलकर सड़क पर जा गिरी। इससे उसके दोनों पैरों पर ट्रक का पहिया चढ़ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक चला रहा विकास बाल-बाल बच गया। उसने सूचना सौ नंबर पर दी। जानकारी पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और चालक को ट्रक सहित थाने ले गई। गंगादेई की बेटी रिंकी ने बताया कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें