विभागीय सूत्रों की मानें तो बुधवार तड़के सुबह करीब छह बजे एक मालगाड़ी लखनऊ से कानपुर जा रही थी। तभी चालक ने मालगाड़ी को स्टेशन के अति व्यस्त प्लेटफार्म नंबर-1 पर खड़ी कर दिया और संबंधित अधिकारी को मेमो देकर चलते दिया। जानकारी के अनुसार चालक व गार्ड की ड्यूटी पूरी हो चुकी थी और उन लोगों ने इसकी जानकारी अधिकारियों को पहले से दे दी थी। लेकिन कोई स्टाफ न मिलने से वह लोग मालगाड़ी को स्टेशन पर ही खड़ी कर चले गए। इससे ट्रैक करीब आठ घंटे तक बाधित रहा। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर-1 पर आने वाली ट्रेनों को अन्य ट्रैकों से गुजारा गया। वहीं ट्रेन के प्लेटफार्म पर खड़ी रहने से स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब दो बजे स्टाफ आने के बाद ट्रेन को कानपुर रवाना किया गया।