फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नो हेलमेट-नो पेट्रोल अभियान को प्रभावी बनाने के लिए आगे आए आला अफसर

Tue, 03 Jun 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। नो हेलमेट-नो पेट्रोल अभियान को प्रभावी बनाने के लिए डीएम और एसपी मंगलवार को सड़क पर उतरे। शहर के आईबीपी चौराहे पर नियमों का पालन न करने वालों को गुलाब का फूल देकर जागरूक किया। डीएम ने बताया कि हादसों को रोकने के लिए नो नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम गौरांग राठी, एसपी दीपक भूकर ने मंगलवार देर शाम एएसपी, सीओ, एआरटीओ के साथ शहर के गांधीनगर तिराहा से लेकर हरदोई पुल पर पैदल गश्त की। इस दौरान उन्हें कई वाहन सवार यातायात नियमों का पालन करते नहीं दिखे। इस पर आईबीपी चौराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों को गुलाब का फूल भी दिया। नियमों का पालन न करने से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। इस दौरान हेलमेट न लगाने वालों के साथ सीट बेल्ट न लगाकर चलने वालों का चालान किया गया। यातायात प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि 50 वाहनों का चालान हुआ है। अधिकारियों के आदेश पर अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें