फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ पांच कुंडीय महायज्ञ का शुभारंभ

Sun, 15 Nov 2015 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव।
विज्ञापन
विज्ञापन
गायत्री महायज्ञ, प्रज्ञा पुराण व संस्कार महोत्सव के प्रथम दिवस पर आयोजित होने वाले पांच कुंडीय महायज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई। इसका शुभारंभ सांसद साक्षी महाराज ने झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन

शनिवार को संत बदन शाह बाबा की समाधि स्थल दोस्ती नगर में भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। इसमें महिला मंडल प्रमुख मुन्नी बाजपेई सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भागीदारी निभाई। शाम को हरिद्वार से आए टोली नायक गंगा सिंह ने पावन प्रज्ञा पुराण की कथा सुनाते हुए इसे नवयुग की गीता बताया। जिससे बुद्धि को शुद्ध किया जा सकता है। टोली के सहयोगी भाइयों में ओंकार कढरे, धनन्जय सिंह, मुकेश कटारिया, कौशल, धीरेंद्र आदि ने युग संगीत द्वारा लोक रंजन किया। संचालन कमलेश बाजपेई ने किया। इस अवसर पर रेवाशंकर दीक्षित, रामबली सिंह, सूरज बली सिंह, सचिन त्रिवेदी, राजकुमार, भंवर सिंह, जीएस भदौरिया, सौरभ सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें