फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दी में ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

Fri, 01 Jul 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
शपथ ली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित आरक्षियों के दीक्षांत समारोह में डीएम सौम्या अग्रवाल ने आरक्षियों को कर्तव्य निष्ठा व देश की अखंडता के लिए समर्पण की शपथ दिलाई। डीएम ने परेड की सलामी ली। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टोलियों व प्रशिक्षकों को डीएम ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

छह माह की ट्रेनिंग के बाद सिपाही बने 180 जवानों की छह टोलियों की गुरुवार को पासिंगआउट परेड हुई। मुख्य अतिथि डीएम सौम्या अग्रवाल ने परेड की सलामी लेने ली व जवानों के शानदार प्रदर्शन को सहारा। कहा कि सीमित संसाधनों के साथ ही कड़े परिश्रम, अनुशासन के साथ आतंकवादियों और समाज विरोधी तत्वों को नियंत्रण में रखना बड़ी जिम्मेदारी है। डीएम ने आईटी में पहला स्थान पाने वाली टोली नंबर पांच के प्रशिक्षक नरेंद्र यादव व पीटी में पहले स्थान पर रहे टोली नंबर दो के प्रशिक्षक दिनेश कुमार के अलावा उत्कृष्ट प्रशिक्षक रामसिंह यादव व रामबरन सिंह, परेड कमांडर सूरज त्रिपाठी, कुंवर पाल सिंह और सौरभ सांगवान को पुरस्कृत किया। एसपी नेहा पांडेय ने आभार जताया। दीक्षांत समारोह में सीडीओ संजीव कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक हरदयाल यादव, सीओ रामअर्ज आदि मौजूद रहे। परेड का संचालन दिव्या शुक्ला ने किया।

पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
नशामुक्ति दिवस के मौके पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को डीएम ने मोमेंटों व प्रशस्तिपत्र देकर पुरस्कृत किया। इनमें ग्रुप ए की विनीता, बबिता सिंह और हर्षिता। ग्रुप बी की पलक, उर्वशी और पावनी सिंह शामिल रहीं। अनुश्या और रिशिमा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें