फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कमियां छिपाने के लिए तीन साल से क्षतिग्रस्त मार्ग के गड्ढे में भरवाई मिट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। तहसील क्षेत्र के गढ़ेवा गांव के सामने गंगा नदी पर बने पुल तक जाने वाला संपर्क मार्ग तीन साल पहले बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गया था। अफसरों की लापरवाही से इसे सही नहीं कराया गया। यही कारण रहा कि बुधवार को बाइक सवार को बचाने में कार अनियंत्रित होकर कटान से बनी खंती में चली गई और दो लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। घटना के बाद अफसरों ने खामियां छिपाने के लिए गड्ढे में मिट्टी भरवा दी।
विज्ञापन

गढ़ेवा के पूर्व प्रधान योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया किर तीन सालों से मार्ग निर्माण के लिए प्रयास हो रहे हैं लेकिन प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। रास्ता सही न होने से कटरी क्षेत्र की 20 हजार की आबादी के लिए पुल औचित्यहीन साबित हो रहा है। अधिकारी निरीक्षण कर खानापूरी कर रहे हैं। बीजेपी के किसान मोर्चा के जिला महामंत्री हरिपाल यादव ने बताया कि पुल बन जाने से कटरी क्षेत्र के किसानों के भाग्य खुले थे लेकिन तीन साल पहले गंगा में आई बाढ़ और कटान के चलते संपर्क मार्ग नष्ट हो गया। अब क्षेत्रीय लोग पलायन करने के लिए मजबूर हैं।
बताया कि लोग जान जोखिम में डालकर दो पहिया व चार पहिया वाहन ध्वस्त संपर्क मार्ग के बगल से खेतों से निकाल रहे हैं। रास्ता सही न होने से पूर्व विधायक के परिवार के दो सदस्यों को अपनी जान गंवानी पड़ी। वहीं, प्रशासन ने गुरुवार को अपनी कमियां छिपाने के लिए गड्ढे में मिट्टी डलवा दी। इससे वाहन वहां से न निकल सकें। एसडीएम रनवीर सिंह ने बताया कि फिलहाल रास्ता तुरंत बन जाए, इसके लिए कोई व्यवस्था नहीं है। अधिक जानकारी पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ही दे सकेंगे।
विज्ञापन

-




चचेरे भाइयों के शवों का कानपुर में हुआ अंतिम संस्कार
बीघापुर (उन्नाव)। बुआ के अंतिम संस्कार में शामिल होकर कानपुर लौटते समय गढ़ेवा-सिकिठियापुर मार्ग पर कार खंती में पलटने से हुई दो चचेरे भाइयों की मौत की घटना में बुधवार रात शवों का पोस्टमार्टम हुआ। घायल चचेरे भाई और भतीजे का कानपुर में इलाज चल रहा है।

भगवंतनगर के पूर्व दिवंगत विधायक देवकीनंदन चौधरी के कानपुर किदवई नगर में रहने वाला तीन भाइयों के परिवार के सदस्य बुधवार को बीघापुर के टेढ़ा गांव निवासी बुआ कमला सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल होने आए थे। घर जाते समय शाम छह बजे गढ़ेवा-सिकिठियापुर के क्षतिग्रस्त मार्ग से सड़क पर पहुंचने के लिए खेत से कार चढ़ा रहे थे, तभी बाइक सवार को बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित होकर पानी भरी खंती में पलट गई थी। घटना में दिवंगत विधायक के भतीजे रवि नंदन चौधरी (52), बृजेंद्र नंदन चौधरी (62), आशीष नंदन उर्फ मन्नू (55) और ब्रजेंद्र नंदन का बेटा आनंद उर्फ छोटू (43) घायल हुए थे।
कार रवि नंदन चला रहे थे। स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर ने बृजेंद्र नंदन और आशीष नंदन को मृत घोषित कर दिया था। दोनों शवों का रात दो बजे पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव लेकर कानपुर चले गए। घायल रवि नंदन चौधरी और आनंद का कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक बृजेंद्र नंदन घर में रहते थे। पति की मौत से पत्नी माधुरी दो बच्चों में डॉ. नीरज और आनंद बेहाल हैं। मृतक आशीष नंदन अविवाहित थे। ट्रांसपोर्ट का काम देखते थे। दोनों का अंतिम संस्कार भगवतदास घाट कानपुर में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें