फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर अपने बच्चे को सरकारी स्कूल में पढ़ाएं तो सुधरे शिक्षा गुणवत्ता

Mon, 20 Jun 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
addressing - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हसनगंज ब्लॉक के बीआरसी सभागार में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार विषय पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि शिक्षा से ही समाज को दिशा मिलती है। जब तक समाज शिक्षित नहीं होगा तब तक प्रगति का रास्ता नहीं खुल सकता। मुख्यमंत्री शिक्षा में सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने जनता से जो भी वादे किए वह सभी पूरे किए। उन्होंने कोई भी योजना जाति, धर्म पर नहीं बल्कि पात्रता के अनुसार बनाईं और उस तेजी से काम भी किया। विशिष्ट अतिथि आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शाही ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार ही हमारा पहला लक्ष्य है। हम अपने बच्चे को कांवेंट में पढ़ाते हैं। सरकारी स्कूलों में क्यों नहीं पढ़ाते जहां बीएड, बीटीसी पास टीचर शिक्षा देते हैं। यदि हम अपना बच्चा वहां पढ़ाएं तो शिक्षा में अवश्य सुधार होगा। टीचर सुनीता शुक्ला ने कहा कि आज सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधरा है। कई परिषदीय स्कूलों में कान्वेंट जैसी शिक्षा दी जा रही है। टीचर अपने कार्य के प्रति सजग रहें तो गरीब परिवार के बच्चों को भी कांवेंट जैसे स्कूलों की शिक्षा प्राप्त हो सकती है और वह अपने भविष्य में सफलता की ऊंचाईयों को छू सकता है। कार्यक्रम आयोजन सुनीता शुक्ला व विजल लक्ष्मी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस दौरान मोहान चेयरमैन समरजीत यादव, एबीआरसी कमल गुप्ता, दिवाकर सिंह, पंकज सिंह, कमल सिंह, शुभा दीक्षित, समीक्षा रस्तोगी सहित अन्य टीचर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें