फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से कार डिवाइडर से टकराकर पलटी

विज्ञापन
गौरियाकलां के पास टायर फटने के बाद पलटी पड़ी कार व मौजूद भीड़। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद(उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के गांव गौरियाकला के पास तेज रफ्तार कार का टायर फटने से डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। घटना में कार सवार सात लोग घायल हो गए। पुलिस घायलों को बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र ले आई। मामूली चोटें होने से प्राथमिक उपचार के बाद दूसरी गाड़ी से घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के जिला सीवान के थाना दबौली के कस्बा उमराहर निवासी राजकुमार गुप्ता पुत्र राजाराम देवरिया जिले के थाना बनकटा के कस्बा सोहन बाजार निवासी प्रभुनाथ गुप्ता पुत्र सिपाहीलाल, देवरिया जिले के ही रामपुर प्रतापपुर गांव निवासी मदन गुप्ता सहित छह लोगों के साथ मथुरा में श्रीकृृष्ण के दर्शन करने शनिवार को कार से गए थे। रविवार देर शाम सभी लौट रहे थे। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के गांव गौरियाकला के पास तेज रफ्तार कार का टायर फट जाने से वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार चला रहे बनकटा निवासी चालक अखिलेश कुशवाहा सहित साथ रहे अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आईं। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को एक्सप्रेसवे से हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें