फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कटरीना’ के खौफ से ग्रामीणों ने खेत जाना किया बंद

Sat, 22 Aug 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी (उन्नाव)। परियर क्षेत्र में दाखिल हुई ‘कटरीना’ की दहशत से ग्रामीणों ने खेतों की ओर जाना बंद कर दिया है। जिला प्रशासन ने भी वन विभाग की टीम को बाघिन पकड़ने के निर्देश दिए हैं। वन विभाग की आठ सदस्यीय टीम बाघिन के नए पदचिह्न तलाश रही है। वहीं, ग्रामीण टोली बनाकर रतजगा कर रहे हैं।
विज्ञापन


बाघिन के परियर क्षेत्र में पहुंचने की जानकारी होने के बाद एसडीएम सदर जसजीत कौर ने वन विभाग की टीम को बाघिन के बारे में पता लगाने के निर्देश दिए हैं। रेंज वन अधिकारी राजीव मिश्रा की अगुवाई में आठ सदस्यीय टीम शनिवार को बंदाखेड़ा से लेकर नगवा गांव तक बाघिन के नए पदचिह्न तलाशती रही। टीम का कहना है कि जो निशान कल मिले थे वहीं आज भी मौजूद हैं।

नए पदचिह्न न मिलने से आशंका है कि बाघिन ने अपना ठिकाना बदल लिया है। बाघिन की लोकेशन अगर एक ही स्थान पर दो-तीन दिन मिलती है तो उसे पकड़ने के लिए जरूरी समान मंगवाया जाएगा, लेकिन जिस तरह से बाघिन ठिकाने बदल रही है उससे उसकी लोकेशन पता लगाने में काफी परेशानी आएगी। रेंज अधिकारी राजीव मिश्र के मुताबिक बाघिन किस दिशा में आगे बढ़ी है यह पदचिह्न मिलने या फिर किसी बाघिन के किसी जानवर के शिकार करने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल ग्रामीण पूरी तरह सुरक्षित हैं क्योंकि बाघिन आदमखोर नहीं है।
विज्ञापन


बाघिन उन्नाव जिले में नवंबर माह में आई थी लेकिन तब से अभी तक उसने किसी भी व्यक्ति को हानि नहीं पहुंचाई है। जो इस बात का प्रमाण है कि वह आदमखोर नहीं है। उधर, बाघिन की दहशत से ग्रामीणों ने खेतों में जाना बंद कर दिया है। शुक्रवार को खेतों में सन्नाटा पसरा रहा।

माखी थाना क्षेत्र के बंदाखेड़ा, पुरानीबाजार, गौरी, किन्ना, धौकलखेड़ा, नगवा आदि के अमित त्रिपाठी, रामू सिंह, महेश सिंह, लोले सिंह, कासिम आदि ने बताया कि रात में ग्रामीण टोली बनाकर रतजगा कर रहे हैं। वन विभाग की टीम में वन दरोगा केबी सिंह, वन रक्षक श्रीकृष्ण दुबे, गिरीश दुबे, गामा समेत आठ लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें