उदय सांस्कृतिक संस्थान द्वारा हास्य एवं सामाजिक नाटक बिच्छू का प्रभावी मंचन किया गया। इसमें प्रस्तुत हास्य दृश्यों ने एक ओर जहां दर्शकों को खूब गुदगुदाया। वहीं सामाजिक मंचन से लोगों को समाज की कुरीतियों व अच्छाइयों को भी दर्शाया।
मोहल्ला सिविल लाइंस स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित नाटक का शुभारंभ सदर विधायक पंकज गुप्ता ने किया। नाटक में नवाब मुन्ने मियां बने रंगकर्मी जब्बार अकरम, नवाब बन्ने मियां बने चित्रांशु श्रीवास्तव ने अभिनय किया।
वह कारोबार के सिलसिले में कई माह के लिए बाहर जाते हैं, वहां पर बन्ने मियां रजिया नाम की लड़की से इश्क फरमाने लगता है। इसके बाद वह उसके अब्बा की गैर मौजूदगी में उससे शादी भी कर लेता है, जब उसे पता चलता है कि उसके अब्बा समय से पहले लौट रहे हैं तो वह घबरा जाता है।
इस हास्य नाटक में कलाकारों का अभिनय देख मौजूद दर्शक हंसी के मारे लोटपोट हो गए। वहीं शिवम सिंह, शालिनी गुप्ता, विकेश बाजपेई, विकास राय, रचना अवस्थी, खुर्शीद खान, महेंद्र कुमार, शैलेंद्र तिवारी आदि कलाकारों द्वारा मंचन से सामाजिक कुरीतियों व अच्छाइयों के विषय में बताने का प्रयास किया गया।
इसमें संगीत महेंद्र सिंह, रूप सज्जा साहिल कानपुरी, लाइट व्यवस्था शकील खान द्वारा की गई। इस दौरान प्रेमचंद्र सिंह, अनुराग अवस्थी, रामेंद्र द्विवेदी, राघवेंद्र कुमार पाल, राजेश कुमार, रामअनुज, जयकृष्ण पांडेय, मनोज त्रिपाठी मौजूद रहे।