फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह कोहरा, दिन में धूप ने दी राहत

विज्ञापन
कोहरे के धुंध से लाइट जलाकर निकलते वाहन। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। बुधवार सुबह शहर में घना कोहरा छाया रहा। आलम ये था कि 20 मीटर की दूरी के बाद कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। वाहन चालक घने कोहरे में हेडलाइट जलाकर चल रहे थे। दोपहर में निकली चटख धूप से ठंड से राहत दी लेकिन शाम होते ही फिर ठंड बढ़ गई। वहीं मौसम विभाग के अनुसार हल्की बारिश की भी उम्मीद है।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा। अद्रता 74 फीसदी और हवा की गति आठ किमी. प्रति घंटा रही। कोहरे के साथ हवा चलने से ठंड बढ़ गई। सुबह 11 बजे जब धूप निकली तो बाजारों व सड़कों पर रौनक बढ़ गई।
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ वसीम खान के अनुसार चार, पांच फरवरी को हल्के बादल और रात को घना कोहरा रहने की संभावना है। हल्की बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें