नवाबगंज (उन्नाव)। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अश्लील और अभद्र वीडियो बनाकर पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जबकि एक की तलाश की जा रही है।
अजगैन कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर गालीगलौज और अभद्रता वाली रील बनाने के मामले में पुलिस ने कुसुंभी गांव निवासी राहुल, हिमांशु, श्याम और सलेमपुर के अमन पर अश्लीलता फैलाने और आईटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपियों में राहुल, श्याम और हिमांशु को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अमन अभी फरार है। पुलिस तलाश कर रही है। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को जेल भेजा है। एक की तलाश की जा रही है। अभी दूसरे ग्रुप के दो और सदस्य हैं, उनका भी डिटेल निकलवाया जा रहा है। जल्द उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।