फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर लोडर पलटा, सीधा कर रहे तीन दोस्तों को डीसीएम ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर रविवार सुबह चार बजे अनियंत्रित होकर पलटे लोडर को सीधा कर रहे डीजे में काम करने वाले पांच दोस्तों को तेज रफ्तार डीसीएम टक्कर मारते हुए कानपुर की ओर चली गई। मौके पर तीन की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए लोग लखनऊ के एक होटल में हुए मांगलिक कार्यक्रम में डीजे बजाकर लौट रहे थे।
विज्ञापन

कानपुर के गोविंद नगर निवासी हरीश गुरुवानी डीजे संचालक है। शनिवार को लखनऊ के एक होटल में वैवाहिक समारोह में उनके डीजे की बुकिंग थी। कार्यक्रम के बाद उनके सहयोगी कानपुर गोविंद नगर निवासी राजेश गुप्ता (35) लोडर से डीजे में काम करने वाले कानपुर के रावतपुर आनंद नगर निवासी सचिन सैनी (23) पुत्र सत्यनारायण सैनी, रजत शर्मा (24) पुत्र शिवकुमार व मजदूर सुमित और रोहित के साथ लोडर से कानपुर लौट रहे थे। रविवार सुबह करीब चार बजे लखनऊ कानपुर हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर नरी गांव के सामने लोडर अनियंत्रित हो पलट गया। किसी तरह सभी लोडर से बाहर निकले और उसे सीधा करने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम सभी को टक्कर मारते हुए निकल गई। हादसे में राजेश, सचिन व रजत की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुमित व रोहित घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के नाम पता की जानकारी कर परिवार के लोगों को सूचना दी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तीनों मृतकों के परिजनों का बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें