फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: तीन वाहन टकराए, स्कूटी सवार महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। लखनऊ-कानपुर हाइवे पर रोडवेज वर्कशाप मोड़ पर लोडर और कानपुर जा रही कार में टक्कर हो गई। इसी दौरान लखनऊ की तरफ से आ रही स्कूटी सवार महिला कार में पीछे से टकरा गई। हादसे में महिला घायल हो गई।
विज्ञापन

झांसी जिले के आवास विकास कालोनी निवासी वीरेंद्र (30) इनोवा कार से जा रहे थे। लखनऊ-कानपुर हाइवे पर दही थाना क्षेत्र में रोडवेज वर्कशाप मोड़ पर माखी थाना क्षेत्र के पवई निवासी पंकज उर्फ गोलू के लोडर में टक्कर हो गई। तभी पीछे स्कूटी से आ रही शहर के मोहल्ला शिवनगर मोहल्ला निवासी संगीता कार में टकरा गईं। सूचना पर पहुंचे महिला के परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस, लोडर और कार चालक को थाने लेकर गई। दही थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि लोडर और कार चालक ने आपस में समझौता कर लिया है। दोनों ने तहरीर और कार्रवाई न करने की बात कही।
-
सड़क हादसे में युवक की मौत

फतेहपुर चौरासी। कालीमिट्टी-दबौली मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रिल कारीगर की मौत हो गई। वह हेलमेट नही लगाए था।सफीपुर कोतवाली के गांव लाल मवई निवासी सुशील (32) रविवार शाम काली मिट्टी चौराहा की तरफ जा रहा था। देर शाम करीब सात बजे इसी मार्ग पर अंबेडकर प्रतिमा के पास वह सड़क किनारे घायल मिला। पुलिस ने उसे फतेहपुर चौरासी सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी माधुरी व अन्य परिजनों ने बताया कि सुशील लोहे के ग्रिल व गेट बनाने का काम करता था। रविवार शाम को वह किसी पर बकाया रुपये लेने के लिए जाने की बात कहकर निकला था। वह दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था। पुलिस के अनुसार किसी वाहन की टक्कर से हादसा होने का अनुमान है। एसओ राजेश पाठक ने बताया परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें