फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर आपस में भिड़े तीन ट्रक, चालक और क्लीनर घायल

Sat, 05 Apr 2025 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रक एक-दूसरे में टकरा गए। घटना में दो ट्रकों के चालक और क्लीनर घायल हो गए। यूपीडा कर्मियों ने सीएचसी भेजा, वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस दौरान एक घंटे यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह छह बजे खाली ट्रक लखनऊ से आगरा की ओर जा रहा था। बांगरमऊ कोतवाली के सिरधरपुर गांव के पास आगे चल रहे दूसरे ट्रक के चालक के अचानक से ब्रेक लेने से पीछे से दूसरा ट्रक टकरा गया। घटना के बाद आगे वाले ट्रक को चालक लेकर चला गया। तभी पीछे वाले क्षतिग्रस्त ट्रक में तीसरा ट्रक आकर भिड़ गया। घटना में दोनों ट्रक के चालक फर्रुखाबाद के थाना शेखपुर के सराय अगस्त निवासी मोनू (32) और मुरादाबाद जिले के थाना मैनाठेर के गांव ततारपुर निवासी अरहान (26) के साथ क्लीनर मैनाठेर के गांव फतेहपुर निवासी शाहरुख घायल हो गया। कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि तीन ट्रक आपस में भिड़े थे, तीन लोग घायल हुए हैं। यातायात सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें