फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन के फंदे पर लटके मिले शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में किसान, मजदूर और युवक के शव फंदे से लटके मिले। पुलिस ने शवाें को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के गांव सुदेशा बहादुरपुर निवासी शिवरतन (35) किसान था। रविवार सुबह वह खेत जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसका शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। मृतक के छोटे भाई संतोष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। थानाध्यक्ष रामआसरे चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं मौरावां थानाक्षेत्र के पिंजरा गांव निवासी गुड्डू (24) मजदूर था। वह शराब का लती था। रविवार को उसका शव घर में पंखे से रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि वह नशे में गाली गलौज करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को भी उसने गालीगलौज की थी। रविवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। उधर औरास थाना क्षेत्र के गांव परसहरा निवासी लवकुश (21) शनिवार सुबह घर से बिना बताए निकला था। शाम तक न लौटने पर परिजनों ने तलाश की तो बाग में उसका शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने आत्महत्या की बात कही है लेकिन वजह नहीं बता पाए। बेटे की मौत से मां रामदेवी बेहाल हैं। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें