फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन की मौत, पांच घायल

Thu, 30 Apr 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक बच्ची समेत पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो को ट्रामासेंटर रेफर किया गया। औरास थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक पुलिया से टकराकर नहर में चली गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई वहीं हसनगंज क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई।
विज्ञापन


हरदोई के संडीला थानाक्षेत्र के पंजाबीखेड़ा गांव निवासी हरिवंश मौर्य (28) और प्रमोद सविता (32) बुधवार को गांव में ही रहने वाले नीरज लोधी की बारात में शामिल होने के लिए औरास थानाक्षेत्र के गांव फतेहपुर नरसा गांव जा रहे थे। औरास-मोहान मार्ग पर कहरावा मोड़ स्थित नहर पुलिया में टकरा कर नहर में गिर गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

दूसरी घटना मोहान मार्ग पर हुई। हसनगंज थानाक्षेत्र के दाउदपुर गांव निवासी जीत बहादुर (55) बुधवार को न्योतनी निवासी अपने दामाद सुरेश और नाती निशिद्ध (8) के साथ बाइक से एक रिश्तेदार के तिलक में शामिल होने के लिए मोहद्दीनपुर गांव जा रहे थे। मोहान तिराहा के पास तेज रफ्तार वाहन, बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में घायल हुए तीनों लोगों को हसनगंज स्वास्थ्य केंद्र से लखनऊ ट्रामासेंटर रेफर कर दिया गया। लखनऊ लेकर जाते समय जीत बहादुर को मौत हो गई।
विज्ञापन


इसी तरह असोहा थानाक्षेत्र के केवाना गांव निवासी जय प्रकाश (40) अपने पिता किशनपाल (60) के साथ नवाबगंज जा रहा था। सोहरामऊ थानाक्षेत्र में भल्लाफार्म के पास सामने से आ रहे अजगैन के मकदूमपुर गांव निवासी राकेश पाल (35) की बाइक से भिड़ंत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें