फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन की मौत, दो लोग घायल

Fri, 29 May 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव/नवाबगंज। अलग-अलग सड़क हादसों में बाल विकास पुष्टाहार विभाग के लिपिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


अजगैन थानाक्षेत्र के इटकुटी गांव निवासी लालू (23) दहीचौकी स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। गुरुवार सुबह वह साइकिल से फैक्ट्री जा रहा था तभी लखनऊ-कानपुर हाइवे पर बशीरतगंज के पास बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार शहर के मोहल्ला नरेंद्र नगर निवासी अमित प्रजापति (30) और गुड्डन (25) भी घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने लालू को मृत घोषित कर दिया जबकि गुड्डन को नाजुक हालत में कानपुर रेफर कर दिया। घायल अमित ने बताया कि वह और गुड्डन अपने काम से सोहरामऊ थानाक्षेत्र के भल्लाफार्म गए थे। लौटते समय एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में हादसा हो गया।

इसी तरह, असोहा थानाक्षेत्र में बुधवार रात हुए सड़क हादसे में लखनऊ के अमीनाबाद थानाक्षेत्र के हैदरगंज निवासी मोहित (30) की मौत हो गई। मोहित असोहा स्थित सीडीपीओ कार्यालय में लिपिक के पद पर तैनात था। मृतक के भाई राहुल ने बताया कि बुधवार रात को मोहित बाइक से बेरू गांव में रहने वाले अपने दोस्त अंकित के यहां पार्टी में शामिल होने जा रहा था। कालूखेड़ा में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। मोहित की मौत से उसकी पत्नी सारिका और बेटे अलौकिक का बुराहाल है।
विज्ञापन


वहीं, सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात हुए एक सड़क हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। शहर के आदर्शनगर निवासी सीताराम (62) बुधवार को वह सब्जी बेचने अकरमपुर गया था। लौटते समय घर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें