फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन किमी. के दायरे में नौ सौ पैंड्रोल क्लिप गायब

Tue, 23 May 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव
विज्ञापन
एक साथ गायब कई पैंड्रोल क्लिप (सभी घेरे में) - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त स्लीपर और गायब पैंड्रोल क्लिप की बात सामने आई है। शुक्लागंज छमकनाली से मगरवारा आउटर तक करीब तीन किलोमीटर के  दायरे में डाउन ट्रैक की 9 सौ पेंड्रोल क्लिप गायब हैं या फि र हटी हैं। साथ ही 17 सौ स्लीपर बेहद जर्जर।
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के मुताबिक रेल पथ पर पैट्रोलिंग करने वाले गैंगमैन की टीम ने दो माह में छह बार जर्जर ट्रैक की रिपोर्ट रेल पथ निरीक्षक को दी है। इसके बावजूद विभाग के जिम्मेवार अधिकारी अनदेखी कर रहे है। जिस कारण लगातार रेल हादसे जनपद में हो रहे है। एक गैंगमैन ने बताया कि 12 जनवरी को छमकनाली डाउन रेल पथ पर मालगाड़ी डिरेल हुई थी, जिसके बाद से लगातार रूट पर पैट्रोलिंग बढ़ा दी गई। डाउन रेल पथ के जर्जर स्लीपर और पटरियों को जकड़ने वाली पैंड्रोल क्लिप के बारे में रिपोर्ट मांगी गई थी।

जिसके बाद गंगाघाट छमकनाली पुलिया से लेकर मगरवारा आउटर तक इनका चिह्नांकन किया गया। जिसमें नौ सौ पैंड्रोल क्लिप या तो गायब मिलीं या फि र हटी मिलीं। 17 स्लीपर टूटे मिले। सूत्रों के मुताबिक दो माह में छह बार रिपोर्ट तैयार कर रेल पथ निरीक्षक विमल कुमार को दी गई। सबसे ज्यादा खराब स्थिति सहजनी रेलवे क्रासिंग के पास ओएचई पोल संख्या- 62/29 से 62/30 डाउन व छमकनाली के पास है। जहां अति जर्जर स्लीपर लगे है और कई जगह एक साथ कई पैंड्रोल क्लिप गायब हैं। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


कुछ जगह जरूर कमियां हैं- पक्ष निरीक्षक
रेल पथ निरीक्षक विमल कुमार ने बताया कि आंकड़े गलत है। यदि इतनी अधिक संख्या में पैंड्रोल क्लिप गायब होंगी और स्लीपर जर्जर होंगे तो ट्रेनों की आवाजाही मुश्किल हो जाए गी। कुछ जगह जरूर कमियां हैं लेकिन ऐसा भी नहीं है कि वह असुरक्षित हो। चिह्नांकन की कोई रिपोर्ट उन्हें नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें