फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पराली जलाने वाले तीन किसानों पर लगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा (उन्नाव)। तहसील क्षेत्र के ग्राम गुलरिहा में खेत पर पराली जलानेे वाले तीन किसानों पर एसडीएम ने जुर्माना लगाया है। तीनों से 2500-2500 रुपये वसूलने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को गुलरिहा में कुछ किसान खेत पर पराली (फसल अवशेष) जला रहे थे। इसकी शिकायत एसडीएम तक पहुंची थी। जिस पर जांच के आदेश दिए गए थे। शिकायत की जांच करने वाले पहुंचे लेखपाल मनीष कुमार ने मंगल पुत्र मतई, हरीशंकर पुत्र बलदेव व बाबू पुत्र रामखेलावन को पराली जलाने का दोषी पाया।
साथ ही एसडीएम को रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट पर एसडीएम राजेश चौरसिया ने तीनों किसानों पर 2500-2500 रु का जुर्माना लगाया। एसडीएम ने बताया कि पराली जलाने से प्रदूषण बढ़ता है। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी किसान फसल अवशेष जलाएंगे उन्हें दंडित किया जाएगा। तीन किसानों पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें