फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दर्जन मकान मलबे में तब्दील

Thu, 08 Jan 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। नानामऊ मार्ग को अवैध कब्जों के मुक्त कर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए चलाए गए अतिक्रमण अभियान में दूसरे दिन भी सात जेसीबी ने करीब तीन दर्जन मकानों का अवैध हिस्सा ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन


मार्ग के दोनों तरफ करीब एक किमी लंबा हिस्सा अवैध कब्जों से मुक्त करा दिया गया। अभियान को देखते हुए मकान मालिक खुद ही अपना आशियाना तोड़ने में जुट गए।
  
एसडीएम शशिकांत प्रसाद और सीओ आरके सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को नानामऊ मार्ग पर हेतमशाह मस्जिद तक करीब दो सौ मीटर की लंबाई में दोनों तरफ के लगभग तीन दर्जन भवन ध्वस्त किए जा चुके हैं।

बुधवार को इन्हीं अधिकारियों की मौजूदगी में सुबह दस बजे से सात जेसीबी बीच मार्ग से 25 फिट की परिधि में आने वाले मकानों को ढहाने में जुट गईं।

नगर पालिका के कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी मो. अनवार और कोतवाल ऋषिकांत शुक्ला की मौजूदगी में हाफिज मोईनुस्लाना, कुलदीप सविता, राजेश सविता, कमलेश सविता, बृजेंद्र श्रीवास्तव, भगवान दयाल, रामबाबू, रामेश्वर प्रसाद, शिवराज बली श्रीवास्तव, गुड्डू यादव, गणेश दत्त तिवारी, शांती देवी, हरि विलास त्रिवेदी आदि के मकानों को ढहा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह पंकज श्रीवास्तव, राना त्रिवेदी, कुलूब खां, सुबेदार, रामकुमार, रामऔतार, बाबू कुशवाहा, कृष्ण कुमार व विश्नू की दुकानें भी जमींदोज कर दी गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें