संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। सोहरामऊ पुलिस ने मंगलवार रात वेयर हाउस से चोरी के मामले में तीन चोरों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 10 मोबाइल भी बरामद किए हैं। जबकि 50 मोबाइल अभी भी पुलिस को नहीं मिल पाए हैं। तीनों चोरों को जेल भेजा गया है।
अमेजन ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड करपोरेटेड ऑनलाइन कंपनी के नई दिल्ली के मैनेजर मोहित गौड़ ने आठ नवंबर को सोहरामऊ पुलिस को बताया कि कंपनी का एक सेंटर थानाक्षेत्र के बजेहरा में संचालित है। आपूर्ति केंद्र(वेयर हाउस) से संदिग्ध परिस्थितियों में 60 मोबाइल चोरी हो गए हैं। जिनकी कीमत 10,26,429 लाख रुपये है।
सोहरामऊ पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। इतनी बड़ी संख्या में मोबाइल चोरी की सूचना पर पुलिस वेयर हाउस में लोगो से पूछताछ में जुट गई। इस दौरान पुलिस को तीन लोगों के विषय में जानकारी मिली। पुलिस उन पर नजर रखने लगी। मंगलवार रात गस्त के दौरान थानाक्षेत्र के आशाखेड़ा तिराहे के पास से तीनो को एक झोले के साथ दबोच लिया। झोले में पुलिस को ग्यारह मोबाइल मिले है।
पकड़े गए युवकों ने अपना नाम लखनऊ के बंथरा स्थित रहीमनगर त्रिलोचनखेड़ा निवासी राजेंद्र कुमार, बरकोता निवासी विनोद कुमार और सोहरामऊ थानाक्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर निवासी बेचालाल बताया है। तीनो लंबे समय से आपूर्ति केंद्र में काम कर रहे थे। पुलिस पूछताछ में तीनों ने बताया कि उपभोक्ताओं के ऑनलाइन महंगे मोबाइल पर इनकी निगाह रहती थी। कई नामी कंपनियों के मोबाइल को खराब डिब्बो में डालकर कूड़ेे में फेंक देते थे। बाद में उन्हीं डिब्बो के मोबाइल निकाल लेते थे। एसओ अवधेश कुमार ने बताया कि अभी 11 मोबाइल बरामद हुए है। अन्य मोबाइल बरामदगी के प्रयास किया जा रहे है। तीनों को जेल भेजा गया है।