फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: तीन को डेंगू, बुखार के 17 मरीज भर्ती

Sat, 02 Dec 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
दो महीने में जिले में 272 लोग आए डेंगू की चपेट में
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



उन्नाव। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में तीन और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं जिला अस्पताल में बुखार पीड़ित 17 मरीजों को भर्ती किया। जिले में दो महीने में 272 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन




संक्रामक रोग विभाग की नोडल अधिकारी डॉ.अंकिता सिंह ने बताया कि शहर के सिविल लाइन में 37 साल की महिला, दोस्तीनगर में 52 साल के युवक और शुक्लागंज के ब्रम्हनगर में 35 साल की महिला को डेंगू की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ.सत्यप्रकाश ने संक्रमितों के घर के आस-पास कीटनाशक छिड़काव कराने का निर्देश दिया। वहीं जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे बुखार के 17 मरीजों को भर्ती किया गया। डेंगू की आशंका पर उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें