फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में उतरे शिक्षक

Sat, 02 Dec 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 25
विज्ञापन

ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में उतरे शिक्षक

सभी 16 ब्लाक संसाधन केंद्रों पर एकत्र होकर किया प्रदर्शन

बोले-नहीं मानेंगे शिक्षा महानिदेशक का आदेश, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी

उन्नाव। ऑनलाइन हाजिरी सहित सहित सात सूत्री मांगों को लेकर जूनियर शिक्षक संघ के नेतृत्व में शिक्षकों ने बीआरसी पर प्रदर्शन किया। कहा सरकार आदेश तुगलकी फरमान जैसा है। इससे स्वीकार नहीं किया जाएगा। शिक्षक हाल में इसका विरोध करेगा। ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर प्रदर्शन करने के बाद बीईओ को ज्ञापन सौंपा।
बीघापुर बीआरसी पर शाम करीब चार बजे हुई शिक्षकों के प्रदर्शन में जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजकिशोर गौतम ने कहा कि शिक्षकों के हालात श्रमिकों से भी बदतर हो गए हैं। महानिदेशक के आदेश से बेसिक शिक्षा विभाग की नियमावली अस्तित्वहीन हो गई है। सरकार ने टैबलेट तो दिला दिए लेकिन अब शिक्षकों पर अपनी आईडी पर सिम और डेटा लेने का दबाव बनाया जा रहा है जो पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग पूरी नहीं हुई।अब केंद्र सरकार अप्रैल 2005 के पहले के विज्ञापन में हुई नियुक्तियों पर पुरानी पेंशन देने की बात कह रही है, लेकिन शिक्षकों की नियुक्ति पर मौन है।
हसनगंज बीआरसी में जूनियर शिक्षक संघ अध्यक्ष भईया लाल की अगुवाई में शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के हित की लडाई जारी रहेगी। लोकतांत्रिक देश है। यहां जनाधार का सम्मान होता हैं इसलिए एकजुट रहना होगा। शिक्षक सूर्यकांत यादव ने कहा कि कोई ऑनलाइन हाजिरी नहीं देगा।

बांगरमऊ बीआरसी में उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने सरकार की इस व्यवस्था का विरोध किया।
विज्ञापन

असोहा में शिक्षकों ने बीईओ विनय कुमार को ज्ञापन देते हुए कहा कि ऑनलाइन हाजिरी संभव नहीं है। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली, अवकाश, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी सहित सात सूत्री मांगे रखीं। बिछिया, हिलौली सहित सभी ब्लाक संसाधन केंद्रों पर शिक्षकों ने एकजुट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें