फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से आलू की फसल पर खतरा

Sun, 04 Jan 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश और भीषण ठंड जनजीवन अस्त-व्यस्त है। लोग तो किसी तरह आग तापकर और गर्म कपड़ों में लपेट कर ठंड से बचा रहे हैं लेकिन पक्षियों और जानवरों के हाल बेहाल हैं।
विज्ञापन


शनिवार को पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। रुक-रुक हो रही बारिश से सरसों और आलू की फसल को नुकसान की आशंका है। आलू की कच्ची फसल लगभग तैयार है। यदि मौसम में सुधार न हुआ तो आलू की फसल पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।

तीन दिन से धूप नहीं निकल रही है। कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। शनिवार की भोर कई इलाकों में ठीकठाक बारिश हुई। इससे ठंड में और इजाफा हो गया।
विज्ञापन


गलन ऐसी रही कि लोगों के हाथ-पैर सुन्न हो गए। दिन भर सूर्यदेव बादलों में छिपे रहे। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कुछ दिन और ऐसा ही मौसम रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे।

शनिवार को मौसम न खुलने से सरकारी कार्यालयों के साथ ही प्रमुख चौराहों और बाजारों में सन्नाटा रहा। पूरे दिन आग जलाकर लोग उसके आसपास दुबके रहे।

कड़ाके की ठंड लोगों के साथ-साथ मवेशियों पर भी भारी पड़ने लगी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें