फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पंजीकरण कराने वालों को मिलेगा ओटीएस का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद नयूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के अंतिम दिन पंजीकरण का लोड अधिक होने से सर्वर धड़ाम हो गया। जिस कारण लोगों को रजिस्ट्रेशन के लिए इंतजार करना पड़ा। मामले की जानकारी मिलने पर पावर कारपोरेशन की ओर से पंजीकरण की समयसीमा बढ़ाकर सोमवार सुबह आठ बजे तक कर दी।
8 नवंबर से तीन चरणों में बिजली विभाग ने ओटीएस योजना शुरू की थी। इसमें 4.52 लाख उपभोक्ताओं से 2.79 अरब रूपये की वसूली का लक्ष्य रखा गया था। रविवार को योजना का लाभ लेने का अंतिम दिन था। जिस कारण सुबह से ही उपकेंद्रों व बिलिंग काउंटरों पर उपभोक्ताओं की भीड़ रही। इसी कारण दोपहर में सर्वर धीमा हो गया। जिस कारण लोगों का पंजीकरण नहीं हो सका। घंटों लोगों को इंतजार करना पड़ा। रविवार शाम तक ओटीएस का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 93975 थी। इनके द्वारा 48 करोड़ का बकाया जमा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता एसके चौधरी ने बताया कि पहले कार्यालय व काउंटर खोलने का समय रात 12 बजे तक था। अंतिम दिन सर्वर की कुछ समस्या रही। जिस कारण रजिस्ट्रेशन का समय बढ़ाकर एक जनवरी सुबह आठ बजे तक कर दिया गया है। इस दौरान काउंटर व कार्यालय खुले रहेंगे। जो भी सुबह आठ बजे तक पंजीकरण करा लेगा उसे ओटीएस का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें