फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटखा गोदाम व दुकान से चोरों ने पार किया लाखों का माल

विज्ञापन
लखनऊ बाइपास स्थित दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
आसीवन/ फतेहपुर चौरासी (उन्नाव)। लॉकडाउन के दौरान बंद दुकानों को चोर निशाना बना रहे हैं। बुधवार रात चोरों ने आसीवन थाना क्षेत्र में गुटखा (पान मसाला) विक्रेता के गोदाम के ताले तोड़कर करीब तीन लाख का माल पार कर दिया। वहीं, शहर के आवास विकास कालोनी तिराहा पर चोरों ने कॉफी दुकान को निशाना बना हजारों का माल पार कर दिया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो चोर नजर आए हैं। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

बांगरमऊ कस्बा निवासी पवन गुप्ता की आसीवन थाना क्षेत्र के नंगाखेड़ा चौराहा पर गुटखा की एजेंसी है। लॉकडाउन के चलते गोदाम में ताला बंद है। बुधवार रात चोरों ने गोदाम के शटर का ताला तोड़कर 35 गत्ता गुटखा पार कर दिया। गुरुवार सुबह घटना की जानकारी होने पर उसने 3.50 लाख का गुटखा चोरी होने की तहरीर दी है। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास तिराहा स्थित अन्नपूर्णा मंदिर के पास शिवनगर मोहल्ला निवासी छोटू चाय-कॉफी और कोल्डड्रिंक की दुकान चलाता है। लॉकडाउन के कारण दुकान बंद है। बुधवार रात चोरों ने पानी बोतल के 25 व 15 कोल्डड्रिंक के गत्ते पार कर दिए। छोटू के अनुसार दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो चोरों की तस्वीर आई है। दही चौकी प्रभारी प्रेमनारायण ने बताया कि घटना की जांच की गई है। शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के चकपीरनगर गांव निवासी रामस्वरूप वर्मा के नाम से फतेहपुर चौरासी के हफीजाबाद गांव में देशी शराब का ठेका है। लॉकडाउन के दौरान ठेका बंद होने से चोराें ने बुधवार रात दरवाजे की कुंडी तोड़कर 18 पेटी शराब पार कर ले गए। चोरों ने बगल की अंग्रेजी शराब की दुकान का भी ताला तोड़ा पर कुछ ले नहीं जा सके। पीड़ित रामस्वरूप वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर लगभग 28 हजार कीमत की शराब पार करने की बात कही है। प्रभारी निरीक्षक हरिकेशराय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें