उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूरी देवी में सात अगस्त की रात चोरों ने बंद घर से नगदी, जेवर पार कर दिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
भूरी देवी में रहने वाले रफी जाफर शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे चौधराना मोहल्ले में रहने वाले बड़े भाई सफी जाफर के यहां गए थे। रात को वह वापस नहीं आए। चोरों ने गेट का ताला तोड़कर अलमारी से लगभग दो तोला सोने का हार, कान के बुंदे, चार सोने की अंगूठी, एक गले की चेन और 23 हजार रुपये पार कर दिए। शनिवार सुबह रफी का भतीजा फराज जब स्कूल जाने के लिए निकला तो उसने रफी के घर का गेट खुला देखा।
उसने फोन से सूचना परिजनों को दी। रफी ने देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर छानबीन की और लोगों से पूछतांछ की।