फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे से शहर तक लगा चार घंटे जाम, राहगीर हुए हलाकान

Tue, 05 Dec 2023 10:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सहालग के चलते सोमवार रात हाईवे से लेकर शहर तक यातायात व्यस्त रहा। अत्यधिक वाहनों और डायवर्जन स्थलों पर पहले निकलने की होड़ में यातायात उलझ गया। इसका नतीजा यह हुआ कि हाईवे से लेकर शहर तक यातायात घंटों रेंगता रहा। हाईवे पर सोमवार रात नौ से एक बजे तक यातायात रेंगा। यही हाल मंगलवार सुबह भी रहा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह पांच से नौ बजे तक हाईवे पर गदन खेड़ा चौराहा और पुरवा मोड़ पर जाम लगा रहा। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर डायवर्जन स्थलों पर सोमवार रात पुलिस कर्मियों की ना मौजूदगी लोगों के लिए मुसीबत बन गई। रात को नौ बजे से रात एक बजे तक दोनों डायवर्जन स्थलों के बीच पांच किमी तक वाहन रेंगते रहे। यह दूरी तय करने में वाहन चालकों को करीब एक घंटा लगा। इस दौरान चार पहिया वाहन शहर से निकलना शुरू हुए तो मुख्य मार्ग और हरदोई रोड का यातायात उलझ गया। यातायात पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद रात एक बजे यातायात सामान्य कर पाई।



मंगलवार सुबह पांच बजे हाईवे पर गदनखेड़ा पर रायबरेली की ओर जा रहे एक ट्रक खराब होने से यातायात उलझ गया। निर्माणाधीन पुल के काम में लगे पीएनसी कर्मी काफी मशक्कत के बाद उसे हटवा पाए। सूचना पर पहुंचे यातायात प्रभारी सुनील सिंह पहुंचे और सिपाहियों की मदद से घंटों प्रयास किए तब सुबह नौ बजे यातायात सामान्य हो पाया।
विज्ञापन






गदन खेड़ा चौराहा पर पुल का निर्माण करा रही एजेंसी की ओर से यातायात संचालन में कम कर्मी लगाए गए हैं। जो लगे भी हैं उन्हें यातायात संचालन का ज्ञान नहीं है। इससे ट्रैफिक उलझ जाता है। इस संबंध में निर्माण एजेंसी से बात करेंगे। सुनील सिंह, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें