फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर आई आंधी, पेड़, पोल गिरे

Thu, 26 May 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव।
विज्ञापन
एसपी ऑफिस के पास दूसरे दिन भी लटकते बिजली के तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार रात आई आंधी की तबाही अभी पूरी तरह सिमट भी नहीं पाई थी कि बुधवार रात फिर आंधी ने कई स्थानों पर पेड़ व पोल गिरा दिए। जिससे कई जगहों पर रास्ते जाम हो गए। सबसे अधिक मुसीबत आम बागवानों को हुई। एक बार फिर बडे़ पैमाने पर अमिया गिर जाने से लागत निकलना मुश्किल होगा।
विज्ञापन


बुधवार रात करीब 9.15 बजे तेज तूफान ने जिले में कई स्थानों पर तबाही मचा दी। शहर के पास हाईवे और हरदोई मार्ग व हसनगंज मार्ग पर कई स्थानों पर पेड़ उखड़ कर मकानों और बिजली की लाइनों पर गिर गए।

हरदोई मार्ग पर चकलवंशी के पास पेड़ गिरने से जाम लग गया। शहर में मोतीनगर, बाबूगंज, दही चौकी, सिविल लाइंस कब्बाखेड़ा समेत कई अन्य स्थानों पर बिजली के तार टूट गए। औरास, हसनगंज, मियागंज, सफीपुर प्रतिनिधि के अनुसार सबसे ज्यादा नुकसान आम की फसल को हुआ है। तेज हवाओं के साथ बरसात जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें