बांगरमऊ। हरदोई उन्नाव मार्ग के किनारे स्थित कस्बा चौकी से करीब मीटर दूर चोरों ने एक दुकान व घर लाखों का माल पार कर दिया। पीड़ितों के अनुसार जेवर व नकदी सहित पांच लाख की चोरी हुई है।
कस्बाटोला निवासी कोल्ड ड्रिंक कारोबारी अखिलेश कुमार शुक्रवार को परिवार के साथ एक मांगलिक कार्यक्रम में गए थे। देर रात लौट कर पत्नी प्रियांशी ने जेवर घर में मेज पर डिब्बे में रख दिए। देर रात छत के रास्ते से घर में दाखिल हुए चोर गहनों वाला डिब्बा पार कर दिया। चोरों ने पास में ही स्थित हार्डवेयर विक्रेता विक्रम प्रताप की दुकान का ताला तोड़कर 25 हजार रुपये और चांदी के दो सिक्के पार कर दिए। चोरों ने अखिल रस्तोगी की वेल्डिंग की दुकान का भी ताला तोड़ा लेकिन कोई सामान नहीं ले सके। अखिलेश और विक्रम ने कोतवाली में तहरीर दी। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
किसान के घर से लाखों की चोरी
अचलगंज। थाना क्षेत्र के बैरागर गांव निवासी कल्लू पासी के मकान में चोर छत के रास्ते आंगन में उतरे और कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़ दिया। उसमें रखे दो लाख कीमत के सोने चांदी के गहने उठा ले गए। घटना के समय घर के लोग बाहर सो रहे थे। आहट सुनकर जागे तो घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। अलमारी से जेवर गायब थे। कल्लू ने बताया कि जब वह लोग जागे तो चेहरा ढके तीन युवक छत पर से भागते नजर आए। शोर मचाया तो चोर पीछे से फांद कर भाग निकले। सूचना पर पुलिस ने घर जाकर छानबीन की। एसओ राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।