फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के ताले तोड़ लाखों की चोरी

Fri, 03 Apr 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सदर कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला पीडी नगर में एक घर के ताले तोड़कर चोरों ने जेवर-नगदी समेत पांच लाख का माल पार कर दिया। घटना के समय गृहस्वामिनी गैस कनेक्शन के पेपर जमा करने एजेंसी गई थी। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला पीडी नगर निवासी मंजू त्रिवेदी पत्नी परशुराम गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हिरन नगर स्थित गैस एजेंसी में अपने कनेक्शन के पेपर जमा करने गई थी। इसी दौरान चोरों ने गेट और कमरे के ताले तोड़कर अलमारी में रखे 12 हजार रुपये के अलावा चार लाख के जेवर पार कर दिए।

शाम करीब तीन बजे मंजू वापस लौटीं तब घटना की जानकारी हुई। पीड़िता के मुताबिक घटना के समय उसके पति काम पर गए थे। मंजू ने पुलिस को सूचना दी उन्होंने बताया कि उसके पास उनकी दो बहनें सुनीता और प्रतिमा किराए पर रहती हैं। दोनों बहनों के अलावा बेटी रानू के जेवर भी घर में ही रखे थे। पीड़िता ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी ने बताया कि घटना की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें