फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: रेलवे ट्रैक पर लेटकर युवक ने बनाई रील, ऊपर से गुजर गई ट्रेन…GRP ने किया गिरफ्तार, होगी वीडियो की जांच

Tue, 08 Apr 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: युवक ने पूछताछ में वीडियो बनाने की बात कही है। रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया। इसके अलावा मोबाइल को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जा रहा है। यदि वीडियो एडिट किया हुआ है, तो जांच में पता चल जाएगा।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर लेटकर रील बनाता युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में सोशल मीडिया पर लाइक और कमेंट्स पाने के लिए युवक ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर वीडियो बनाई। वीडियो में ट्रेन ऊपर से निकलती दिख रही है। वीडियो वायरल होने पर जीआरपी ने रील बनाने वाले युवक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया। हालांकि परिजनों का कहना है कि ट्रैक पर लेटकर कुछ सेकेंड का वीडियो बनाया था। इसके बाद में युवक ने मोबाइल को ट्रैक पर रखकर ट्रेन के निकलने का वीडियो बनाया।

विज्ञापन

हसनगंज क्षेत्र के न्योतनी कस्बा निवासी रंजीत चौरसिया (22) सोहरामऊ स्थित एक कंपनी के गोदाम में काम करता है। उसका एक वीडियो देख सभी हैरान हैं। उसने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें दिख रहा है कि वह कानपुर-लखनऊ रेल रूट पर कुसुंभी स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर लेटा है।  इसके बाद एक ट्रेन उसके ऊपर से निकल जाती है। ट्रेन के जाते ही युवक उठकर खड़ा हो जाता है। वीडियो वायरल होने पर जीआरपी ने जांच की।

विज्ञापन

मोबाइल को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा
रविवार रात युवक को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी एसओ अरविंद पांडेय ने बताया कि रंजीत यू-ट्यूबर है। हाल ही में तीन अप्रैल को वह कुसुंभी में मेला देखने गया था। वहीं उसने यह वीडियो बनाया था। बताया कि पूछताछ में उसने वीडियो बनाने की बात कही है। रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया। इसके अलावा मोबाइल को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जा रहा है। यदि वीडियो एडिट किया हुआ है, तो जांच में पता चल जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें