फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के मिर्जापुर कलां गांव में इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद युवक की मौत हो गई। छोटे भाई का आरोप है कि बड़े भाई ने बदन दर्द होने पर एक प्राइवेट डाॅक्टर को दिखाया था। इंजेक्शन लगाने के बाद हालत बिगड़ गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

मिर्जापुर कलां निवासी धर्मेंद्र सिंह (38) किराना की दुकान करता था। शुक्रवार दोपहर उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। मृतका के छोटे भाई सत्येंद्र ने पुलिस को बताया कि एक दिन पहले ही बड़े भाई प्रयागराज से स्नान कर लौटे थे। सुबह पैर में दर्द होने पर पड़ोस में निजी डाॅक्टर से दवा ली। दर्द कम न होने से दोपहर करीब 2:30 बजे फिर दिखाने गए तो डॉक्टर ने एक इंजेक्शन लगाया। करीब आधा घंटा बाद भाई की हालत ज्यादा बिगड़ी और कुछ देर में मौत हो गई।
सत्येंद्र ने पुलिस को बताया कि बीमारी के कारण मां पदमा सिंह लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। मझला भाई भी वहीं है। मां और भाई के आने पर शनिवार को पोस्टमार्टम कराने की बात कही। थानाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



वाहन की टक्कर वृद्ध घायल
नवाबगंज। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के कुशहरी गांव निवासी भाजपा नेता शिवपाल लोधी (60) शुक्रवार को लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित अपने होटल से पैदल घर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान लखनऊ की ओर से आ रहे वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने हालत गंभीर बताकर रेफर कर दिया। परिजन लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें