फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: धारदार हथियार से की गई थी श्रमिक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। संदिग्ध हालात में मृत फैक्टरी श्रमिक के पोस्टमार्टम में जिन चोटों की पुष्टि हुई है वह हत्या की ओर इशारा कर रही हैं। पुलिस ने घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है। कुछ श्रमिकों को पूछताछ के लिए उठाया है।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के जिला गोपालगंज के सदर कोतवाली के गांव बरदाहाल निवासी धनंजय यादव (19) अकरमपुर स्थित एक सरिया फैक्टरी में मामा संतोष यादव के साथ काम करता था। शनिवार शाम संतोष, धनंजय को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मामा ने बीमारी से परेशान होकर खुद ही गर्दन चाकू से हमला कर आत्महत्या करने की बात बताई थी।
रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। गर्दन पर धारदार हथियार से वार और सिर व सीने में हथौड़े या रॉड जैसे हथियार से हमले की नौ गहरी चोटें मिली हैं। पोस्टमार्टम के बाद मामा, शव लेकर बिहार चले गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और कुछ श्रमिकों से भी पूछताछ चल रही है। हालांकि हत्या किसने और क्यों की इस पर अभी कोई कुछ नहीं बता पा रहा। कोतवाल प्रमाेद कुमार मिश्र ने बताया कि घटना किसने और क्यों की इसकी जानकारी की जा रही है। सभी संभावित बिंदुओं पर जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें