नवाबगंज। हाईवे पर चमरौली गांव की मोड़ के पास चार दिन पहले वाहन से कुचली हालत में मृत मिली महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम में गर्दन पर धारदार हथियार से वार का एक निशान मिला है।
कानपुर-लखनऊ हाईवे पर चमरौली गांव मोड़ के पास 20 अक्तूबर की सुबह वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई थी। उस पर कई वाहन निकलने से शव क्षत-विक्षत हो गया था। पुलिस ने शव समेटकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया था। पहचान न होने पर शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो उसमें महिला की हत्या के उद्देश्य से पहले उसके गर्दन पर चाकू से वार करने का निशान मिला है। बाद में सड़क पर फेका गया ताकि उसे हादसे का रूप दिया जा सके। पोस्टमार्टम में अधिक रक्स्राव से मौत की पुष्टि हुई है।
कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।