फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, छात्र की मौत

विज्ञापन
करेंट की चपेट में आए मृत अंकित का फाइल फोटो। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
पुरवा(उन्नाव)। हाईटेंशन लाइन के टूटे तार की चपेट में आकर किशोर की मौत हो गई। एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना बिहार के ग्राम पकरा बुजुर्ग निवासी पप्पू का 15 वर्षीय पुत्र अंकित अपनी बुआ के बेटे विशाल के साथ गांव के झंडा देवी मंदिर के निकट आम तोड़ने गया था। पेड़ के पास से निकली हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर अंकित पर गिर गया। जिससे अंकित गंभीर रूप से झुलस गया। विशाल का शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे। अंकित को पुरवा सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसडीएम राजेश चौरसिया, सीओ रमेशचंद्र प्रलंयकर के साथ एसडीओ आरएन मिश्र, जेई शशिमणि कश्यप व बिहार एसओ संतोष सिंह पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। मृतक का पिता दो वर्ष से कुवैत में रह रहा है। मां बिटोला अपनी मां की तबीयत खराब होने से एक सप्ताह से मायके दृगपालगंज रायबरेली में थी। हादसे की सूचना पर वह घर लौटी।
अंकित की मौत से मां, दादी रामश्री, बहन वर्षा सहित पूरे परिवार का बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि अंकित सरस्वती बालिका इंटर कालेज पनहन में हाईस्कूल का छात्र था। ग्रामीणों का आरोप है कि हाईटेंशन लाइन के तार काफी जर्जर हैं। कई बार शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। एसडीएम राजेश चौरसिया ने बताया कि बिजली विभाग से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें