गंगा का जलस्तर बढ़ने से किसानों की नींद उड़ी है। लगातार पानी बढ़ने से रेती में खेती करने वाले किसानों की जान अटकी हुई है। केंद्रीय जल आयोग गंगाघाट के अनुसार गुरुवार सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 108.180 मीटर, दोपहर 1 बजे 108.360 मीटर, शाम 4 बजे 108.380 मीटर व शाम 6 बजे 108.400 मीटर दर्ज किया गया। बताया गया कि जलस्तर अभी और बढ़ेगा। जिससे गंगा के बीच में आई रेती डूब सकती है। किसान कटरी चंपापुरवा निवासी किसान हलीम, कलीम, खलील, अकील ने बताया कि जनवरी से तरबूज और खरबूज की खेती की तैयारी शुरू हो जाती है। रेती में हजारों रुपये कीमत के बीच बोए जा चुके है। ऐसे में यदि रेती डूब गई तो किसानों हजारों का नुकसान हो जायेगा।