फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुलाया नहीं जा सकता आजाद का योगदान

Fri, 08 Jan 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदुस्तान की आजादी में शहीदों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। अंग्रेज डर गए थे और उन्होंने आनन-फानन में देश छोड़ दिया था। यह बातें विधानसभा अध्यक्ष माताप्रसाद पांडेय ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 110वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दूसरे दिन बदरका में श्रद्धांजलि अर्पित करते कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2006 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने शहीद की स्मृतियों को जीवंतता प्रदान करने के लिए 13 करोड़ की विकास योजनाएं स्वीकृत की थीं। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री से इन योजनाओं के लिए बजट जारी कराएंगे।
विज्ञापन

आजाद स्मारक समिति के अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य अशोक बाजर्पेई ने बदरका के विकास के लिए अपनी निधि से 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम को भाजपा प्रवक्ता व विधान परिषद सदस्य ह्रदय नारायण दीक्षित, शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल, पूर्व सांसद देवी बक्स सिंह, पूर्व एमएलसी रंजीत सिंह, सकुन सिंह, शिवाकांत शुक्ल, कमला शंकर अवस्थी, छन्नूलाल त्रिवेदी, मदन मिश्र, जय प्रकाश मिश्र, नरेंद्र भदौरिया आदि प्रमुख रहे। इसके अलावा रानू त्रिवेदी, अनुभव शुक्ल, अजीत पाल सिंह, रामशंकर शुक्ल, छोटेलाल शुक्ल, संजय यादव, रमाकांत मिश्र, अमित शुक्ल, राजन शुक्ल, विनोद शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक बाजपेई व संचालन अतुल मिश्र व शारदा प्रसाद शुक्ल ने किया। समिति के मंत्री राजेश शुक्ल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इनसेट........
यह शरीर ही है हवन के लिए.........
आजाद की जन्मस्थली पर आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने रचनाओं से जगाई अलख
अचलगंज/बछिया। चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर कवि जय नारायण शुक्ल ज्ञानेश की अध्यक्षता में कवि सम्मलेन संपन्न हुआ। जिसमें उन्होंने अपनी रचना व्यक्त करते हुए पढ़ा कि ‘आजादी के लिए हजारों नर नारी बलिदान हुए, चंद्रशेखर व भगत सिंह भारत मां की शान हुए’। इसी प्रकार कवि सम्मलेन का संचालन कर रहे अतुल मिश्र ने अपनी रचना व्यक्त करते हुए कहा कि ‘सांस का हर सुमन वतन के लिए, यह शरीर ही है हवन के लिए’ इसके अलावा कवि के एन शुक्ल, रघुराज सिंह आदि ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। इसके बाद आल्हा गायक राम लखन तिवारी व नंही गायिका नैना गौतम ने उपस्थित लोगों को वीररस के छंदों से ओत-प्रोत कर दिया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से बाबादीन एंड पार्टी के कलाकारों ने समाज की कुरीतियों पर नाटिका प्रस्तुत कर इनसे दूर रहने को प्रचार किया। उधर, विकासखंड बिछिया में आजाद पार्क में स्थापित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर आजाद ग्रुप व विकासखंड के कर्मचारियों ने कार्यक्रम आयोजित किया। शांति विद्या मंदिर के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए आजाद के आदर्शों पर चलन का संकल्प लिया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी धीरेंद्र कुमार यादव, जितेंद्र मिश्रा, रवि गुप्ता, अशोक गुप्ता, करण सिंह, विजय, विकास, अवधेश, जयचंद्र, हिमांशु सिंह, राकेश सिंह, शांति विद्या मंदिर इंटर कालेज के बच्चे व सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें