फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धड़ल्ले से नगर में हुआ पॉलीथिन का प्रयोग

Fri, 22 Jan 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे में 21 जनवरी से पूरी तरह से पॉलीथिन पर बैन लगने के निर्देश शासन ने दे दिए थे, लेकिन पहले ही दिन निर्देश हवा में उड़ते नजर आए। प्रशासन के ढुलमुल रवैये के चलते गुरुवार को धड़ल्ले से पॉलीथिन का प्रयोग दुकानदारों द्वारा किया गया।
विज्ञापन




बताते चलें कि पर्यावरण प्रदूषण को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त रवैया अपनाते हुए पॉलीथिन पर रोक लगाने की बात कही थी। प्रदेश सरकार ने 18 दिसंबर को सूबे में पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगा दिया, लेकिन उसका पूर्ण रूप से पालन न होने पर 22 दिसंबर को इस संबंध में एक गजट जारी पॉलीथिन को प्रतिबंधित करते हुए 21 जनवरी से प्रतिबंध लगने की बात कहीं गई>

इसके बावजूद नगर के दुकानदारों, प्रोविजन स्टोर के अलावा पॉलीथिन का स्टॉक रखने वालों ने खुलेआम पॉलीथिन का विक्रय कर लोगों को सामग्रियां दीं। इस बारे में जब जिला अधिकारी के सीयूजी नंबर पर संपर्क किया गया तो उनका फ ोन ही नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें