फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख की पत्नी से तीन लाख के जेवर ले गए टप्पेबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। मंदिर से घर जा रहीं पूर्व ब्लाक प्रमुख की पत्नी को झांसा देकर दो टप्पेबाजों ने तीन लाख के जेवर पार कर दिए। टप्पेबाजों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और हत्या की घटना होने की बात बात कहते हुए जेवर उतरवा लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जल्द खुलासे की बात कही है।
विज्ञापन

आवास-विकास कालोनी निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख केके सिंह की पत्नी अर्चना (70) शुक्रवार सुबह 10 बजे घर के पास अखिलेश्वर मंदिर गईं थीं। लौटते समय घर के पास वाली गली में बाइक सवार दो युवक मिले और खुद को सिपाही बताते हुए एक महिला की हत्या की बात बताई। युवकों ने अर्चना को झांसे में लेकर जेवर उतरवा लिए। एक युवक ने अपना नाम अमित शर्मा बताया।
अर्चना के मुताबिक, उन्होंने जैसे ही कंगन, अंगूठी उतार कर दी, टप्पेबाज बाइक स्टार्ट कर भाग गए। वृद्धा ने घर पहुंचकर बेटे रत्नेश को घटना की जानकारी दी। पीड़िता के मुताबिक, जेवर की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। दही थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अमित शर्मा और एक अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


छह नवंबर को भी इसी तरह हुई थी टप्पेबाजी
आवास-विकास कालोनी में पुलिस कर्मी बनकर वृद्धा से टप्पेबाजी की यह दूसरी घटना है। इससे पहले छह नवंबर को इसी मोहल्ले की कुसुमा शुक्ला के साथ घटना हुई थी। टप्पेबाजों ने उनसे भी मर्डर की बात कही थी और जेवर उतरवा लिए थे। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेजा था। दूसरा भाग निकला था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर भी नहीं पाई कि दूसरी घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें