फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिमनियों का धुआं कर रहा बीमार

Sun, 22 Jan 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
smoke of chimnese - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 लोगों का सांस लेना भी दूभर हो रहा है। दूषित हवा से बीमारियां फैल रही हैं। चिंताजनक बात यह है कि कई औद्योगिक इलाकों से लोग पलायन कर गए हैं, लेकिन इस गंभीर समस्या को लेकर प्रदूषण विभाग के अधिकारी अनजान हैं। सांसद ने तो मामले को मतदाताओं के हो रहे पलायन सेे जोड़ते हुए शिकायत चुनाव आयोग से की है।
विज्ञापन

जनपद चारों ओर से इंडस्ट्रीज से घिरा हुआ है। इसमें सैकड़ों की संख्या में वायु प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियां संचालित हो रही हैं। इनमें लगी चिमनियां जहरीला धुआं उगल रही हैं और पूरे जिले की आबोहवा को दूषित कर रही हैं। वहीं फैक्ट्रियों के अलावा अवैध रूप से संचालित ग्लू फैक्ट्रियों भी लोगों का जीना दूभर कर दिया है। वर्तमान में जिले की आबोहवा प्रदूषित होती जा रही है जो आम जनमानस को भयंकर बीमारियों की चपेट में लेने के लिए पर्याप्त हैं। वातावरण में लगातार बढ़ रहा वायु प्रदूषण जिले के निवासियों को खुली हवा में सोने व घूमने पर पाबंदी लगा सकता है। इसमें सबसे अधिक चिंता का विषय यह है कि वातावरण में फैल रहे प्रदूषण की ओर शासन-प्रशासन की ओर से कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस गंभीर समस्या पर सांसद साक्षी महाराज ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर फैक्ट्रियों वाले क्षेत्रों से बड़ी संख्या में निवास करने वाले वोटरों के शहर से पलायन करने की जानकारी दी है। मांग की है कि संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई कर इस समस्या से छुटकारा दिलाया जाए।
 
चार औद्योगिक क्षेत्रों से घिरा है उन्नाव
उन्नाव जिला चार मुख्य औद्योगिक क्षेत्रों से घिरा हुआ है। इसमें पहला दही चौकी का साइट नं-1, दूसरा साइट नं-2, तीसरा लेदर टेक्नोलॉजी पार्क बंथर और मगरवारा इंडस्ट्रीज एरिया मुख्य हैं। इन सभी में छोटी-बड़ी करीब 125 फैक्ट्रियां ऐसी हैं जो चिमनियों के जरिए जिले की आबोहवा में जहरीला धुआं घोल रही हैं। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के चलते इन फैक्ट्रियों की मनमानी पर लगाम नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन

दोषी अफसरों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- सांसद
इस बारे में सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि संसदीय क्षेत्र के लोगों को जो भी परेशानियां होंगी उन्हें दूर कराने की जिम्मेदारी भी उनकी है। लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ भी ठोस कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें