फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र के छठवें दिन मां के कात्यायनी स्वरूप की पूजा अर्चना

Wed, 13 Apr 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवरात्र के छठवें दिन मंगलवार को कल्याणी देवी, बड़े दुर्गा मंदिर व पूर्णा देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। भोर से ही भक्तों का मां के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचना शुरू हो गया। भक्तों की भीड़ अधिक होने पर श्रद्धालुओं को कतारबद्ध खड़े कराकर दर्शन करने पड़े।
विज्ञापन



चैत्र नवरात्र के छठवें दिन मंदिरों में माता रानी के कात्यायनी स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। भोर पहर से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटने लगी। श्रृद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर मातारानी के दर्शन किए और पूजन-अर्चन किया। शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में स्थित देवी मंदिरों में माता के जयकारों से परिसर गूंज गए। इसके अलावा लाउडस्पीकरों पर भजनों से आसपास का वातावरण भी भक्तिमय हो गया।


भक्तों ने माता रानी को चुनरी, फल-फूल, रोली, सिंदूर व चूड़ी आदि चढ़ाकर प्रसन्न किया। या देवी सर्वभूतेषु देवी रूपेण संस्थिता से मंदिर के परिसर गुंजायमान हो गए। दर्शन करने के दौरान भक्त माता के जयकारे लगाते रहे। देरशाम मंदिरों व घरों में महिलाओं ने भजन कीर्तन किया। सुबह से शाम तक मंदिरों में दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें