फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह सदस्यीय समिति करेगी आरओबी की निगरानी

Sun, 19 Apr 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर रायबरेली क्रासिंग बन रहे आरओबी के काम में हो रही लेटलतीफी पर डीएम ने अब एक छह सदस्यीय समिति का गठन किया है। जो निर्माण कार्य में आ रही दिक्कतों को दूर करते हुए निर्माण कार्य समय से पूरा करेगी। एनएचएआई ने जून तक काम पूरा हो जाने की बात कही है।
विज्ञापन


 2011 से चल रहा आरओबी का काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है। कई बार काम पूरा करने की तिथि को आगे बढ़ाया जा चुका है। पहले मार्च तक एनएचएआई ने काम पूरा हो जाने का दावा किया था, लेकिन कुछ समय बाद ही समय सीमा अप्रैल कर दी गई।

लेकिन अभी तक काफी कार्य बाकी है। एनएचएआई द्वारा लगातार समयसीमा में की जा रही वृद्धि को देखते हुए जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया है। जिसमें सीओ सिटी, एसडीएम सदर, ईओ नगर पालिका, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग व प्रोजेक्ट मैनेजर सेतु विभाग को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।
विज्ञापन


यह समिति आरओबी के निर्माण कार्य पर नजर रखेगी और कार्य में आ रही दिक्कतों को भी दूर करेगी। इसके अलावा जिलाधिकारी ने कचहरी क्रासिंग पर बन रहे ओवर ब्रिज के कामों की भी समीक्षा की और इसे समय से पूरा कराने के निर्देश सेतु विभाग को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें