फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी विद्युत दरों को लेकर महिलाओं ने किया उपकेंद्र का घेराव

Fri, 26 Jun 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवंतनगर(उन्नाव)। विछले चार महीने से लगातार बढ़े हुए बिजली बिल का सामना कर रहे भगवंतनगर क्षेत्र के लोगों का धैर्य शुक्रवार को जवाब दे गया। करीब दो दर्जन से अधिक महिलाओं व पुरुषों ने स्थानीय उपकेंद्र पहुंचकर इसका घेराव किया। साथ ही बिलों में संशोधन की मांग की। इस दौरान उपभोक्ताओं ने एक्सईएन से व्यवस्था में सुधार की मांग की।
विज्ञापन


भगवंतनगर क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं का पिछले चार माह से बिजली बिल अचानक चार गुना बढ़कर आने लगा। पहले तो लोगों ने इसे विभागीय गलती मानकर आगे इसके ठीक होने का अंदाजा लगाया लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों से बातचीत के बावजूद अगले महीने दोबारा बढ़ा हुआ बिजली का बिल भेज दिया गया। इसपर दोबारा अधिकारियों से बात की गई पर समस्या का कोई हल नहीं निकल सका।

समस्या से परेशान दो दर्जन महिलाओं ने शुक्रवार को उपकेंद्र का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे समाजसेवी आशीष शुक्ल ने बताया कि उपकेंद्र में एक्सईएन से बात की गई लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उन्होंने बिलों में संशोधन न किए जाने की स्थिति में आगे भी संघर्ष जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन


प्रदर्शन में अधिकांश महिलाएं और पुरुष वार्ड संख्या एक और दो के शामिल थे। बिलों में बढ़ोत्तरी होने के बाद से कस्बे के नब्बे प्रतिशत उपभोक्ता अब बिल जमा ही नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि महज कुछ घंटे आपूर्ति मिलने पर आठ सौ रुपये प्रतिमाह बिल भुगतान करने से अच्छा है कनेक्सन ही कटवा दिया जाए। इस संबंध में स्थानीय उपकेंद्र के जेई अशोक मौर्या से बात की गई तो उनका कहना था कि बढ़े बिलों में सुधार किए जाने के संबंध में उच्चाधिकारियों से बात हो चुकी है। बिल कितना कम होगा यह कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें