फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात निकासी से पहले दूल्हे की हालत बिगड़ी, मौत

Fri, 24 Feb 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
फेफड़ों में फंसने के बाद लीक हो गया था सैल का केमिकल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
गदनखेड़ा निवासी मोतीलाल के बेटे रामकुमार की बारात बुधवार को शहर के पीडीनगर में वृद्धाश्रम आनी थी। शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। रिस्तेदार बारात जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी अचानक रामकुमार को चक्कर आया और खून की उल्टियां शुरू हो गईं। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। सुधार न होने पर डाक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
मृतक के भाई बउवा चौरसिया ने बताया कि चार दिन पहले भी रामकुमार की हालत बिगड़ी थी। उसे प्राइवेट दिखाया गया था। लेकिन डाक्टरों ने कुछ खास नहीं बताया था। इससे दवा दिलाने के बाद घर ले आ गया था। बुधवार को भी सब ठीक चल रहा था। निकासी से कुछ देर पहले ही रामकुमार बेहोश होकर गिर गया। पानी के छींटे डाले गए होश में आया तो खून की उल्टियां शुरू कर दीं। बाद में उसकी मौत हो गई। रामकुमार की शादी पंसरिया गांव में तय हुई थी। लेकिन लड़की पक्ष के लोग पीडीनगर के वृद्धाश्रम में बारात लाने की बात कही थी। वहीं बारात जानी थी। मृतक चार भाई बहनों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............................
मातम में बदलीं खुशियां
जिस घर में बारात जाने की तैयारियां चल रही थीं। नई दुल्हन के आने का लोग इंतजार कर रहे थे। वहां अचानक ऐसी घटना होने से हंसी के ठहाके करूण क्रंदन में बदल गए। बैंड बाजों के आवाज की जगह चीख की आवाजे आने लगीं। बारात में आए रिश्तेदार शव यात्रा में जाने की तैयारी करने लगे। उधर वधू पक्ष के लोग भी दूल्हे के घर पहुंच गए। बारात की तैयारियां धरी की धरी रह गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें